समाजवादी पार्टी / लोहिया वाहिनी विधानसभा के अध्यक्ष बने मुजीब वकील !
|
😊 Please Share This News 😊
|

गुन्नौर /संभल
समाजवादी पार्टी और लोहिया वाहिनी संगठन में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब संभल विधानसभा क्षेत्र से युवा और तेजतर्रार नेता मुजीब वकील को लोहिया वाहिनी का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के बाद से ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। मनोनयन की खबर मिलते ही उनके आवास और कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष मुजीब वकील ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और युवाओं की आवाज़ को जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पार्टी के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल रहे, जिन्होंने उनके उज्जवल भविष्य और कार्यकाल की सफलता की कामना की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

