खुले दरबार में गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

खुले दरबार में गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों ने मंत्री राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन !

😊 Please Share This News 😊

(नियमित छठ घाट को लेकर आई शिकायत का तुरंत किया निराकरण)

फरीदाबाद

     हरियाणा के करीब 12 हजार गेस्ट टीचरों को नियमित करने की मांग आज मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में पहुंची। गेस्ट टीचर के प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर को इस बारे में ज्ञापन सौंपा। गेस्ट टीचरों ने उन्हें बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को जल्द से जल्द लागू करवाकर उनकी सेवाओं को नियमित किया जाए।
प्रतिनिधियों ने मंत्री से कहा कि प्रदेश के हजारों गेस्ट टीचर पिछले 20-21 वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे शिक्षकों की है, जो अपनी सेवा अवधि के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं और सेवानिवृत्ति की आयु के करीब हैं।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। उन्होंने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर वह इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री से स्वयं भी मुलाकात करेंगे तथा समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इसी प्रकार अशोका एनक्लेव चिल्ड्रेन पार्क पॉकेट में एक दशक से भी ज्यादा समय से छठ पूजा आयोजित करने वाले छठ पूजा समिति सदस्यों के साथ आये देवेंद्र अग्रवाल ने मंत्री राजेश नागर को शिकायत दी कि किसी ने जानबूझकर उसी छठ घाट पर जिम मशीनें लगा दी हैं जिससे सैकड़ों परिवारों के लिए उनकी आस्था को संजो कर रखने पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। जिस पर मंत्री राजेश नागर ने नगर निगम अधिकारी को छठ घाट वाले स्थान को फाउंटेन लगाकर पक्का बनाने और जिम मशीनें पार्क में अन्यत्र लगाने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार सेक्टर 83 स्थित गोदरेज रिट्रीट सोसाइटी में डीटीपी की अनावश्यक तोड़फोड़ की आशंका को अधिकारी से बात कर दूर किया। निवासियों ने मंत्री द्वारा की गई तुरंत कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया।

अरुण शर्मा (फरीदाबाद मंडल ब्यूरो चीफ)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!