बबराला से 101 पिट्ठू कांवरियों का जत्था 5 अगस्त को महाकाल-ओंकारेश्वर-ममलेश्वर जलाभिषेक को जाएगा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन !
|
😊 Please Share This News 😊
|

गुन्नौर (सम्भल)
बाबा महाकाल कावंरिया सेवा संघ बबराला-सम्भल के तत्वावधान में इस वर्ष सावन माह में आस्था का एक और बड़ा आयोजन होने जा रहा हैं। संघ द्वारा 5 अगस्त 2026 दिन बुधवार को *बबराला से 101 पिट्ठू कांवरियों का द्वितीय जत्था राजघाट से गंगा जल भरकर यात्रा प्रमुख नवनीत गाँधी समाज सेवक के नेतृत्व में बबराला स्टेशन से रेल द्वारा उज्जैन के लिए रवाना होगा।*
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार शिवभक्त इस यात्रा के दौरान बाबा महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर एवं ममलेश्वर में विधि-विधान से जलाभिषेक, दर्शन व परिक्रमा करेंगे। यात्रा की वापसी 9 अगस्त रविवार को रेल द्वारा खंडवा से वाया कृष्ण नगरी मथुरा होते हुए बबराला में होगी।
यात्रा को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए संघ पदाधिकारियों ने गुन्नौर एसडीएम अवधेश वर्मा से उनके कार्यालय में भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यात्रा के दौरान कांवरियों की सुरक्षित विदाई, मार्ग में सुरक्षा, सम्मान, आदि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
यात्रा अध्यक्ष पंडित हरीश गौतम ने बताया कि गत वर्ष बाबा महाकाल सेवा संघ द्वारा 51 पिट्ठू कांवरियों का पहला जत्था भेजा गया था, जिसने महाकाल बाबा पर जलाभिषेक किया था। श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को देखते हुए इस बार जत्थे की संख्या 101 की गई है।
उन्होंने कहा कि सभी शिवभक्त पूरी भक्तिभाव, अनुशासन और उत्साह के साथ इस धार्मिक यात्रा में भाग लेंगे। संघ द्वारा महाकाल भक्तों की सुरक्षा – सम्मान एवं भोग-प्रसाद भंडारें की व्यवस्था भी पूरी तरह से सुनिश्चित की गई है। यात्रा को लेकर क्षेत्र में शिवभक्तों में भारी उत्साह हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

