देशभक्त शहीदों को सामूहिक श्रंद्धाजलि देना हमारा कर्तव्य : नेहा मलय
|
😊 Please Share This News 😊
|

(बहजोई में आर. डी. काव्यकुल की ओर से आयोजित होगा भव्य समारोह)
बहजोई
बहजोई स्थित एक महाविद्यालय में आर डी काव्यकुल, सृजन साहित्यिक अभिरुचि मंच और दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छब्बीस जुलाई रविवार को एक भव्य काव्यांजलि का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया, इसमें समाजसेवी नेहा मलय ने बताया कि शहीदों के सम्मान में हमें सदैव अपनी श्रद्धांजलि देने हेतु तत्पर रहना चाहिए, उन्हीं के सम्मान में यह कार्यक्रम भी आयोजित हो रहा है।
इस कार्यक्रम में बदायूंँ, रामपुर, बिजनौर, पीलीभीत,नोएडा, आगरा,कानपुर,लखनऊ, मथुरा के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा,उत्तराखण्ड,हिमाचल प्रदेश, दिल्ली,जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों सहित विभिन्न स्थानों से कवियों की उपस्थिति रहेगी, उनके द्वारा आकर्षक काव्य पाठ किया जाएगा। इस अवसर पर अच्छी व्यवस्था हेतु कार्यक्रम आयोजन समिति द्वारा मंत्रणा की गई जिसमें सम्भल के व्यंग्यकवि अतुल कुमार शर्मा को स्वागत समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, साथ ही दीपक गोस्वामी को मंच सज्जा, अवधेश विद्यार्थी,सुशील त्रिवेदी अनुज को पुरस्कार वितरण, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय एवं डॉ. रंजीत शर्मा रंग को मंच-संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। सहयोगी के रुप में श्रीपाल शर्मा, नितिन दीक्षित निडर,प्रियांक बेनीवाल, ईदरीशपुरी, ओजस्वी जौहरी सरल, विष्णु असावा, मुकेश दीक्षित, दिनेश पाल सिंह दिव्य, शांति राणा शांति, अजय भारती, उज्ज्वल वशिष्ठ आदि साहित्यकार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कलमकारों को स्मृति-चिन्ह, मोतीमाला एवं सम्मान पत्र भेंट किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. राकेश वशिष्ठ, भागीरथ सिन्हा, शिवेश्वर पांडेय, सुभाष चंद्र शर्मा, नेहा मलय, प्रो. शिवराज भारद्वाज, नंदलाल मणि त्रिपाठी, डॉ.धीरज कौशिक आदि लोग मौजूद रहेंगे।
रिपोर्ट– संजीव गुप्ता
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

