बबराला में मुख्य बाजार मे बने जर्जर भवन को जेसीबी से ढहाया! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बबराला में मुख्य बाजार मे बने जर्जर भवन को जेसीबी से ढहाया!

😊 Please Share This News 😊

···सन 1948 में इस इमारत का किया गया था निर्माण, अब ध्वस्त कराई

बबराला(संभल)

      गुन्नौर तहसील क्षेत्र के नगर बबराला में ‌ रेलवे स्टेशन मार्ग के मुख्य बाजार मे बने जर्जर भवन को कोर्ट के आदेश के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया जेसीबी की कार्रवाई के चलते कई घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा । हालांकि मकान स्वामी व जिम्मेदार लोगों की देखरेख में जर्जर मकान को ध्वस्त कराया गया।

      बता दें कि बबराला नगर निवासी हेमंत व मुकेश के परिजनों ने सन 1948 में इस मकान का निर्माण कराया था जिसके बाद साल 2021 में इस मकान की जर्जर होने के चलते न्यायालय से ध्वस्त कराने हेतु पहल की गई। कई सालों तक मामला न्यायालय मे विचाराधीन रहा । जिसके बाद अंतिम आदेश 29 मई 2026 को उच्च न्यायालय के द्वारा मकान को नगर पंचायत द्वारा तोड़ने के लिए कहा गया। आदेश में स्पष्ट बताया गया कि इस मकान को तोड़ने में जो खर्चा होगा वो मकान स्वामी को वहन करना होगा। इस पर मकान स्वामी ने सहमति दे दी। जिसके बाद गुरुवार सुबह 10:00 बजे करीब नगर पंचायत टीम द्वारा जेसीबी से मकान को ध्वस्त कर दिया गया । स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर भवन के चलते लोगों को आने जाने के चलते हादसे का डर बना रहता था । लोगों ने कहा बारिश के शुरूरात मौसम में इस बिल्डिंग को ध्वस्त करने के लिए अच्छा निर्णय लिया गया है ।

रेलवे स्टेशन के सामने 100 मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग पर बना हुआ था जर्जर मकान

      बता दें की बबराला नगर में रेलवे स्टेशन मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित यह जर्जर मकान बना हुआ था जिससे कभी भी हादसा होने का डर लगा रहता था। अब लोगों को राहत मिली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!