जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न !

😊 Please Share This News 😊

···आयुष्मान कार्ड, एचपीवी टीकाकरण, आभा आईडी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

सम्भल (बहजोई)

    आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) द्वारा जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी), कार्यरत चिकित्सकों, अन्य कार्मिकों तथा संचालित स्वास्थ्य इकाइयों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया। साथ ही पूर्व बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की आख्या भी प्रस्तुत की गई।
बैठक के दौरान जनपद में प्रस्तावित 34 नवीन उपकेन्द्र भवनों के निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता की समीक्षा की गई। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा अवगत कराया गया कि 10 उपकेन्द्रों हेतु अभी भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित 10 उपकेन्द्रों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ट्रॉमा सेंटर को लेकर भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा के दौरान उन्होंने सीएचसी रजपुरा के अन्तर्गत बनाए गए कार्डों की संख्या के संबंध में एमओआईसी से जानकारी प्राप्त की तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण को मिशन मोड में संचालित करने पर विशेष बल दिया।
समीक्षा बैठक के दौरान डीपीएम को निर्देशित किया गया कि समीक्षा पुस्तिका में सभी महत्वपूर्ण आंकड़े सम्मिलित किए जाएं तथा राज्य स्तर पर जनपद की रैंकिंग एवं अन्य जनपदों की रैंकिंग के तुलनात्मक आंकड़ों को भी शामिल किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक एमओआईसी एवं स्वास्थ्य कार्मिक अपने दायित्वों एवं अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें।
जननी सुरक्षा योजना की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न स्तरों पर लगने वाले समय का स्पष्ट फ्लो-चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक पीएचसी पर चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
बैठक में ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की गई। सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
आभा आईडी निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शिविरों के आयोजन की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि आभा आईडी सहित अन्य     जनकल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संयुक्त शिविर आयोजित किए जाएं। आरसीएच फीडिंग की समीक्षा के दौरान बीपीएम को डेटा फीडिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
ई-संजीवनी ओपीडी की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रत्येक ब्लॉक को न्यूनतम 10 परामर्श प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एनक्यूएएस, एचआईवी टेस्टिंग, लिंकेज लॉस, साईं कृपा सेवा संस्थान तथा रेड रिबन क्लब की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक 15 दिन में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की जाए, जिसमें सभी संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। साथ ही इन बैठकों के कार्यवृत्त पर जिला स्वास्थ्य समिति की आगामी बैठकों में समीक्षा एवं चर्चा सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज बिश्नोई, समस्त एमओआईसी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!