बढ़ती महंगाई के बीच बल्लभगढ़ में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉयज का प्रदर्शन, रेट बढ़ाने की मांग पर काम बंद ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बढ़ती महंगाई के बीच बल्लभगढ़ में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉयज का प्रदर्शन, रेट बढ़ाने की मांग पर काम बंद !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद ( हरियाणा)

     फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित रघुवीर कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर ब्लिंकिट हाउस के बाहर डिलीवरी बॉयज ने कंपनी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में डिलीवरी से जुड़े युवक एकत्रित हुए और डिलीवरी रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर काम बंद कर दिया। प्रदर्शन के दौरान युवकों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल की कीमतों और वाहन खर्चों के बावजूद कंपनी की ओर से मिलने वाला भुगतान वर्षों से नहीं बढ़ाया गया है, जिससे अब गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

     प्रदर्शन में शामिल सुमित, अजय, राहुल और रोहित समेत अन्य डिलीवरी बॉयज ने बताया कि वे पिछले करीब तीन वर्षों से ब्लिंकिट के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें उसी पुराने रेट पर डिलीवरी करनी पड़ रही है। उनका कहना है कि इस दौरान पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, वहीं बाइक की सर्विस, मेंटेनेंस और अन्य जरूरी खर्च भी काफी बढ़ चुके हैं।

      डिलीवरी बॉयज ने बताया कि सभी युवक अपनी निजी बाइक से कई-कई किलोमीटर दूर तक सामान पहुंचाते हैं, जिससे पेट्रोल पर भारी खर्च आता है। उनका कहना है कि दिनभर मेहनत करने के बावजूद अब आमदनी में कोई बचत नहीं हो पा रही और कई बार खर्च निकालना भी मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को लेकर सभी डिलीवरी बॉयज ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने और काम बंद करने का निर्णय लिया।

     प्रदर्शन कर रहे युवकों ने मांग उठाई कि कंपनी को प्रत्येक आइटम की डिलीवरी पर मिलने वाले रेट में कम से कम 15 से 25 रुपये तक की बढ़ोतरी करनी चाहिए, ताकि डिलीवरी कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिल सके। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर उन युवकों पर भी पड़ रहा है, जो दिन-रात मेहनत कर लोगों तक सामान पहुंचाने का काम करते हैं।

     डिलीवरी बॉयज ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक इलाके में डिलीवरी सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

रिपोर्ट – अरुण शर्मा, फरीदाबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!