हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा को मातृ शोक ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा को मातृ शोक !

😊 Please Share This News 😊

···25 मई को सनातन धर्म मंदिर में होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम

संभल

      हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की शतवर्षीय माता जी कमला देवी का निधन लंबी बीमारी के चलते नगर के हसीना बेगम अस्पताल में हुआ। शर्मा परिवार, हिन्दू जागृति मंच परिवार एवं नगर समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
पिछले 8 दिन से हसीना बेगम अस्पताल में आईसीयू में भर्ती रहने के बाद शनिवार प्रातःकाल उन्होंने अंतिम सांस ली। कमला देवी शर्मा के निधन होने पर उनके निवास दुर्गा कॉलोनी में समाज के अनेक लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। गाजे-बाजे के साथ चली शवयात्रा, देर शाम अनूपशहर में गंगा तट पर पहुंँची, जहांँ स्वर्गीय कमला देवी शर्मा का विधि-विधान से अंत्येष्टि संस्कार किया गया। उनके पुत्र एवं हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने मुखाग्नि देकर सदैव के लिए अपनी मांँ को अश्रुपूरित विदाई दी। हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 25 मई सोमवार को अपराहन 2:00 बजे, मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह व तीजा कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें अनेक धार्मिक, साहित्यिक, सामाजिक संगठनों के साथ-साथ सामान्य और विशिष्ट जनों की उपस्थिति रहेगी। बताते चलें कि हिन्दूवादी नेता के रूप में समाज हित समर्पित अजय कुमार शर्मा, गत लंबे समय से समाजसेवा में रहकर वर्तमान में हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष, इतिहास संकलन समिति के जिलाध्यक्ष, गायत्री परिवार, आर्य समाज, केमिस्ट एसोसिएशन, ज्ञानदीप सेवा समिति जैसे अनेक संगठनों का संचालन कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!