मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वितः मंत्री विपुल गोयल – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बेहतरीन पहल, लाखों श्रद्धालु हो रहे लाभान्वितः मंत्री विपुल गोयल

😊 Please Share This News 😊

···शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत तख्त सचखंड़ श्री हुजुर साहिब नांदेड़ जा रही ट्रेन के यात्रियों का किया अभिनंदन

(दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सोनीपत और पंचकूला के श्रद्धालुओं ने ली ट्रेन)

फरीदाबाद, 16 मई।

      हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत तख्त सचखंड़ श्री हुजुर साहिब नांदेड़ के लिए सिरसा से रवाना हुई ट्रेन शुक्रवार देर रात्रि दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन में हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले सोनीपत और पंचकूला जिला के 56 यात्री रवाना हुए। सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने यात्रियों का अभिनंदन किया और उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दी।

      ट्रेन रवाना करने से पहले संबोधित करते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना हरियाणा सरकार की एक बेहतरीन पहल है। इस योजना के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश के लाखों श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। इस योजना के लाभार्थी अयोध्या, प्रयागराज और नांदेड़ जैसे आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। योजना की लोकप्रियता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि अन्य प्रदेश भी इसका अनुसरण कर रहे हैं। भारत देश की सभ्यता और संस्कृति बड़ी समृद्ध है, जिसमें हजारों साल पुराने वे धार्मिक स्थल हैं, जिनकी पौराणिक मान्यता है। हर धार्मिक प्रवृत्ति का इंसान चाहता है कि उनको ऐसे स्थानों पर जाने का अवसर मिले। यही अवसर सरकार ने प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार आते हैं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए तक या इससे कम है।

श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं

     शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने स्टेशन पर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने एक-एक श्रद्धालु से बातचीत की और इस यात्रा को लेकर उनके विचार जाने। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर बेहद उत्साह है। यात्रा सिरसा से चली जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हुए। इसके साथ-साथ फतेहाबाद, भिवानी, हिसार, रेवाड़ी, गुरुग्राम के श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हुए। जयकारों, शब्द कीर्तन के साथ यात्रा तख्त हुजुर साहिब श्री नांदेड़ साहिब के लिए रवाना हुई है। सिरसा से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। इसके उपरांत अन्य जिलों में भी श्रद्धालु इस ट्रेन में सवार हुए। उन्हें बेहद खुशी है कि सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 56 यात्री रवाना हुए हैं। इनमें 49 यात्री सोनीपत से हैं वहीं 7 यात्री पंचकूला से हैं। सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि उन्होंने जिन भी श्रद्धालुओं से बात की उन्होंने यात्रा को लेकर प्रशंसा की।

अंत्योदय सरल पोर्टल पर करवाएं रजिस्ट्रेशन

     शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को अंत्योदय सरल पोर्टल पर जाकर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पात्र व्यक्ति का जैसे ही रजिस्ट्रेशन होगा, इसके उपरांत जैसे ही यात्रा जाएगी, उनसे विभाग द्वारा स्वयं संपर्क साधा जाएगा। उन्होंने यात्रा कर रहे सभी श्रद्धालुओं को उनकी सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ, हरियाणा)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!