करनाल में दिनदहाड़े महिला क्लर्क की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात !
|
😊 Please Share This News 😊
|

हरियाणा
हरियाणा के Karnal में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। सेक्टर-9 में घर के बाहर स्कूटी लॉक कर रही बिजली निगम की महिला क्लर्क एवं कर्मचारी यूनियन की प्रधान Dimple Arora की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना दोपहर करीब 1:11 बजे की बताई जा रही है। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हेलमेट पहने एक युवक बाइक पर आता है और महिला के पास पहुंचकर बेहद करीब से सिर में गोली मार देता है। गोली लगते ही डिंपल अरोड़ा मौके पर गिर गईं। आरोपी तुरंत बाइक स्टार्ट कर फरार हो गया।
मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। वह बिजली निगम में क्लर्क के पद पर कार्यरत थीं और कर्मचारी यूनियन की प्रधान भी थीं। परिवार के अनुसार, डिंपल रोज की तरह दोपहर में खाना खाने घर आई थीं। जैसे ही वह घर के बाहर स्कूटी लॉक कर रही थीं, तभी हमलावर ने वारदात को अंजाम दे दिया।
परिजनों के मुताबिक, गोली चलने की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो शुरुआत में लगा कि शायद उन्हें चक्कर आया है, लेकिन पास जाकर देखा गया कि उनके सिर से खून बह रहा था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार के सदस्य Vimal Arora ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। डिंपल के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बड़ी बेटी कनाडा में रहती है। घटना के समय छोटी बेटी गुनगुन ने सबसे पहले डिंपल को घायल अवस्था में देखा और परिवार को सूचना दी।
घटना के बाद Narender Bijarnia भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करवाई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
वहीं, विधायक Jagmohan Anand भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार ने आशंका जताई है कि आरोपी पहले से रेकी कर रहा था।
एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने बताया कि हत्या के पीछे रंजिश सहित सभी संभावित एंगल पर जांच की जा रही है। पुलिस टीमें लगातार छानबीन में जुटी हैं और जल्द मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।
रिपोर्ट– अरुण शर्मा, व्यूरो चीफ, फरीदाबाद
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

