एच सी एस की परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

एच सी एस की परीक्षा में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी।

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद (हरियाणा)

       फरीदाबाद में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित HCS (Executive & Allied Services) प्रारंभिक परीक्षा के दौरान HPSC व जिला प्रशासन फरीदाबाद की कड़ी मुस्तैदी से एक फर्जी अभ्यर्थी को समय रहते प्रारम्भिक जांच में ही पकड़ लिया गया है।

     के.एल.महता दयानन्द पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 7C में प्रारम्भिक जांच में पकड़ा गया *विशाल कुमार* नाम का फर्जी अभ्यर्थी।

      विशाल कुमार नाम के फर्जी अभ्यर्थी को बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान पकड़ा गया, जो किसी अन्य उम्मीदवार के स्थान पर परीक्षा देने पहुँचा था। जांच में पाया गया कि संबंधित असली अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के आसपास ही मौजूद था।

      प्रशासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को कस्टडी में ले लिया गया है और संबंधित धाराओं में इनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है। पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

      फरीदाबाद में कुल 80 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है परीक्षा, सुबह-शाम की दो पाली में आयोजित की जा रही है परीक्षा!

रिपोर्ट– सोमेश शर्मा,राज्य ब्यूरो चीफ (हरियाणा)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!