सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत: पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट शराब पीते पकड़े, प्रिंसिपल से धक्का-मुक्की ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत: पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट शराब पीते पकड़े, प्रिंसिपल से धक्का-मुक्की !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद

      फरीदाबाद के एक सरकारी स्कूल में अनुशासनहीनता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पीटी टीचर और लैब असिस्टेंट को स्कूल परिसर में शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों ने किसी को शक न हो, इसके लिए कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर रखी हुई थी।

      यह घटना गांव सोतई स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल की है। स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. अशोक बामनिया के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे निरीक्षण के दौरान जब वे स्कूल के पीछे बने स्पोर्ट्स रूम में पहुंचे, तो वहां पीटी टीचर रामजीत और लैब असिस्टेंट जितेंद्र संदिग्ध हालत में मिले। कमरे में शराब की तेज बदबू फैली हुई थी और दोनों गिलासों में कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब का सेवन कर रहे थे।

     प्रिंसिपल ने जब इसका विरोध किया और मौके से शराब की बोतल उठाने की कोशिश की, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लैब असिस्टेंट जितेंद्र ने उनके ऊपर आधी भरी शराब की बोतल उंडेल दी और दोनों कर्मचारियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। प्रिंसिपल ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।

     इसके बाद जब बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें शराब की दो बोतलें बरामद हुईं—एक पूरी भरी हुई और एक आधी। प्रिंसिपल ने तुरंत पूरे स्टाफ को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया।

     बताया गया है कि पीटी टीचर रामजीत एचकेआरएन के माध्यम से करीब डेढ़ साल पहले नियुक्त हुआ था, जबकि लैब असिस्टेंट जितेंद्र लंबे समय से स्कूल में कार्यरत है। दोनों ही संविदा कर्मचारी हैं।

     मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और चंदावली चौकी में दर्ज कराई गई है। वहीं, गांव की ग्राम सभा ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों कर्मचारियों के स्कूल में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

     डिप्टी डीईओ संदेश सोलंकी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और सोमवार को जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। वहीं, सदर थाना प्रभारी समेर सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     यह घटना शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

रिपोर्ट– अरुण शर्मा, व्यूरो चीफ, फरीदाबाद

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!