राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज में लगा रक्तदान शिविर !

😊 Please Share This News 😊

नजीबाबाद

      राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में शनिवार को गुरु नानक देव चेरिटेबल ब्लड सेंटर सिद्धबली विहार, नजीबाबाद के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सहित शिक्षक, शिक्षिकाओं व छात्र, छात्राओं ने रक्तदान किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने कहा कि हरेक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए जिससे जरूरतमंद की सहायता हो सके। आपका रक्तदान किसी को जीवन दान दे सकता है। ब्लड सेंटर के काउंसलर शुभम कुमार ने बताया कि रक्तदान करने से कोलस्ट्रॉल कम होता है तथा शरीर में नया रक्त बनता है। रक्तदान में 18 वर्ष से 65 वर्ष आयु वर्ग के स्वयंसेवी शामिल हो सकते हैं। रक्तदाताओं के लिए प्रमाण पत्र भी संस्था की ओर से प्रदान किए गए। इस अवसर पर गुरु नानक देव चेरिटेबल ब्लड सेंटर के डॉ० मोहम्मद जीशान, काउंसलर शुभम कुमार, टेक्निकल सुपरवाइजर शमशेर सिंह, सहायक लैब टैक्नीशियन रीतिका, अरुण दीक्षित, नीरज कुमार, अरविंद कुमार, लक्ष्यदीप सिंह, भूपेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रामबली, चेतन स्वरूप, नरेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, अभिषेक कुमार, हेमंत राजपूत, योगाचार्य अरुण राजपूत, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

नजीबाबाद से अरुण दीक्षित की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!