फरीदाबाद में दाखिले से वंचित किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद में दाखिले से वंचित किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट: नीरू शर्मा, हरियाणा

       फरीदाबाद के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शिक्षा से वंचित होने के कारण एक 15 वर्षीय किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी करिना के माता-पिता ड्यूटी पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी। दोपहर के समय जब परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, तो उसने फोन नहीं उठाया। शाम को घर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि करिना ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया।

      जांच में सामने आया कि करिना ने शैक्षणिक सत्र 2024–25 में एक निजी स्कूल से नौवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। खराब स्वास्थ्य के कारण वह दसवीं कक्षा में दाखिला नहीं ले पाई थी। इस वर्ष वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, लेकिन एक वर्ष का गैप होने के चलते उसे प्रवेश में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

     परिजनों के अनुसार, वे सोमवार को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सरकारी स्कूल में दाखिले के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां से यह कहकर लौटा दिया गया कि छात्रा को उसी स्कूल से दसवीं कक्षा करनी होगी, जहां से उसने नौवीं पास की है। इस स्थिति से वह मानसिक रूप से आहत थी।

       यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां एक छात्रा को केवल प्रक्रियात्मक बाधाओं के कारण पढ़ाई से वंचित होना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!