फरीदाबाद को इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट, मुख्यमंत्री ने एफएमडीए की 7वीं बैठक में वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 988 करोड़ का वार्षिक बजट को दी मंजूरी ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद को इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट, मुख्यमंत्री ने एफएमडीए की 7वीं बैठक में वित्त वर्ष 2026–27 के लिए 988 करोड़ का वार्षिक बजट को दी मंजूरी !

😊 Please Share This News 😊

(सीवरेज, जल आपूर्ति, ड्रेनेज, सड़कों और हरित विकास से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर में होंगे जरुरी बदलाव)

फरीदाबाद

फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की 7वीं बैठक सूरजकुंड में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
एफएमडीए के माध्यम से फरीदाबाद में बुनियादी ढांचे के विकास को बड़ी गति देते हुए, प्राधिकरण ने वित्त वर्ष 2026–27 के लि 988 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट को मंजूरी प्रदान की। इसके लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन पहलों का उद्देश्य शहर के मूलभूत नागरिक ढांचे को मजबूत करना, पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना और तेजी से बढ़ती शहरी आवश्यकताओं को पूरा करना है। बैठक में सीवरेज प्रबंधन, जल आपूर्ति, वर्षा जल निकासी, सड़क अवसंरचना और शहरी हरितीकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। इन परियोजनाओं के माध्यम से सेवा वितरण में सुधार होगा और नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास प्राधिकरण के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी *गति शक्ति* के तहत संबंधित विभागों की हर 15 दिन में समन्वय बैठक करेंगे तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

85 करोड़ से होगा उन्नत अपशिष्ट जल शोधन और पुनः उपयोग

     मुख्यमंत्री ने सतत जल प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रतापगढ़ में 90 एमएलडी क्षमता, मिर्जापुर में 70 एमएलडी और बादशाहपुर में 45 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को सर्वोच्च तकनीक से अपग्रेड करने की मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि इन 205 एमएलडी क्षमता वाली इस परियोजना पर लगभग 85 करोड़ रुपए खर्च होंगे‌, जिसके तहत इनमें प्राथमिक शोधन, ओज़ोनेशन, यूवी डिसइंफेक्शन, फिल्ट्रेशन और स्लज प्रबंधन जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा, साथ ही 10 वर्षों का संचालन एवं रखरखाव भी शामिल है। शुद्ध किए गए पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जाएगा, जिससे मीठे पानी पर निर्भरता कम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “जल संरक्षण और पुनः उपयोग हमारे शहरों के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

सूरजकुंड में नया एसटीपी , सीवरेज व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

     सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता बढ़ाने के लिए सूरजकुंड क्षेत्र में 20 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी 42.20 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा तथा 10 वर्षों का रखरखाव शामिल होहोगा

18 करोड़ से फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा

     फरीदाबाद की मास्टर सीवरेज योजना के तहत फरीदाबाद में मिर्जापुर, बादशाहपुर और प्रतापगढ़ स्थित तीन एसटीपी में 50 किलोमीटर क्षमता वाले मल कीचड़ उपचार संयंत्रों का डिजाइन, निर्माण कार्य 18 करोड रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा।

21.24 करोड़ से सुरक्षित पेयजल परियोजना

     मास्टर जल आपूर्ति योजना फरीदाबाद के तहत लगभग 30 एमएलडी पानी को शुद्ध किया जाएगा। इस 21.24 करोड़ रुपए की परियोजना से शहरवासियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

210 वर्ग किमी क्षेत्र के लिए व्यापक ड्रेनेज योजना

     मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज फरीदाबाद के तहत जलभराव और शहरी बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए 98.69 करोड़ रुपए की लागत से 210 वर्ग किमी क्षेत्र को कवर करने वाली मास्टर ड्रेनेज योजना को मंजूरी दी गई। इसमें नालों की सफाई, नए पाइपलाइन, पंपिंग सिस्टम और जल निकासी के नए बिंदुओं का विकास शामिल है। मुजेसर, सेक्टर 21ए, एनएचएआई पर बल्लभगढ़ और अनाज मंडी जैसे क्षेत्रों में नए डिस्पोजल पॉइंट बनाए जाएंगें।

एनआईटी क्षेत्र में करीब 67 करोड़ रुपए की लागत से 7.33 किमी सड़कों को बनाया जाएगा मॉडल

     फरीदाबाद में मास्टर रोड विकास के उद्देश्य से एनआईटी क्षेत्र में 7.33 किमी सड़कों को मॉडल सड़कों में बदला जाएगा। इसमें फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, स्मार्ट लाइटिंग, ट्रैफिक सिग्नल, ग्रीन बेल्ट और मल्टी-यूटिलिटी ज़ोन विकसित किए जाएंगे, जिससे यातायात और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा। इस कार्य पर करीब 67 करोड रुपए की राशि खर्च होगी। इसके साथ ही दिल्ली बॉर्डर (सेक्टर 37) से सेक्टर 59 तक 18 किमी लंबा ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाएगा। यह दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे और आगरा नहर के साथ विकसित होगा, जिससे वायु गुणवत्ता और पर्यावरण में सुधार होगा। इस कार्य पर करीब 26 करोड रुपए की राशि खर्च होगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एफएमडीए में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से ग्रुप सी और ग्रुप डी के पद भरने की भी स्वीकृति प्रदान की।

परियोजनाओं के समयबद्ध कार्यान्वयन पर जोर

     बैठक में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा, “इन परियोजनाओं से फरीदाबाद के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी।
बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा (बल्लभगढ़), सतीश फागना (एनआईटी), धनेश अदलखा (बड़खल), महापौर प्रवीण जोशी, जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और सोहन पाल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार डी.एस. ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, एफएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा, मंडलायुक्त संजय जून, पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, उपायुक्त आयुष सिन्हा, एमसीएफ फरीदाबाद की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा, एचएसवीपी फरीदाबाद की प्रशासक वैशाली सिंह,सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्राधिकरण के सदस्य उपस्थित रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!