रेवाड़ी में फर्जी NCC प्रमाण-पत्र घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल गिरफ्तार ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

रेवाड़ी में फर्जी NCC प्रमाण-पत्र घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल गिरफ्तार !

😊 Please Share This News 😊

रेवाड़ी (हरियाणा)

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को तेज करते हुए Anti Corruption Bureau Haryana (ACB) ने फर्जी NCC प्रमाण-पत्र मामले में बड़ी कार्रवाई की है। अहीर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. ओ.एस. यादव को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

     गौरतलब है कि Rao Inderjit Singh, जो केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं, अहीर कॉलेज की संचालन समिति के प्रधान भी हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एजेंसियां सतर्कता से कार्य कर रही हैं।

पुराना मामला, अब तेज हुई कार्रवाई··

       फर्जी NCC प्रमाण-पत्र का यह मामला वर्ष 2010 से 2012 के बीच का बताया जा रहा है। इस घोटाले का खुलासा कॉलेज के ही सहायक प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र यादव ने किया था। जांच के दौरान नामांकन रिकॉर्ड में छेड़छाड़ और नियमों की अनदेखी सामने आई।

      ACB ने 9 सितंबर 2025 को इस मामले में केस दर्ज किया था, जिसमें तत्कालीन प्रिंसिपल डॉ. आर.के. यादव, NCC अधिकारी प्रो. धीरज सांगवान सहित कई लोगों को नामजद किया गया।

हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत  !

     मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों द्वारा दायर जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थीं। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि फर्जी NCC प्रमाण-पत्र न केवल शिक्षा व्यवस्था बल्कि सार्वजनिक सेवाओं और रोजगार प्रणाली की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करते हैं। इसलिए आरोपियों से गहन पूछताछ आवश्यक है।

रिश्तेदारों और गैर-छात्रों को भी दिए गए प्रमाण-पत्र  !

      जांच में सामने आया कि कई ऐसे लोगों को NCC कैडेट दिखाकर प्रमाण-पत्र जारी किए गए, जो कॉलेज के नियमित छात्र तक नहीं थे।

     सहायक प्रोफेसर सुनील कुमार को NCC कैडेट दर्शाकर प्रमाण-पत्र जारी किया गया।

     NCC अधिकारी धीरज सांगवान के भाई आशीष सांगवान को भी इसी तरह लाभ दिया गया।

       महाराष्ट्र के छात्र उत्तम सिंह को अहीर कॉलेज का छात्र दिखाकर प्रमाण-पत्र जारी किया गया।

     इसके अलावा जसबीर सिंह और 12वीं पास हेमंत को भी फर्जी तरीके से NCC प्रमाण-पत्र देने के आरोप सामने आए हैं।

आगे और खुलासों की संभावना··

     ACB अधिकारियों के अनुसार, यह मामला व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़े की ओर संकेत करता है और जांच के दौरान कई और नाम सामने आ सकते हैं। आने वाले दिनों में और सख्त कार्रवाई की उम्मीद है।

 

हरियाणा से नीरू शर्मा की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!