अंजनी धाम बना आवास विकास: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अंजनी धाम बना आवास विकास: हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन !

😊 Please Share This News 😊

(सीताराम मंदिर से धूमधाम से निकली शोभायात्रा, 50 से अधिक झांकियां और अखाड़ों के करतब बने आकर्षण का केंद्र)

आगरा

     श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आवास विकास क्षेत्र में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के माहौल में निकाली गई। पूरा क्षेत्र अंजनी धाम के रूप में नजर आया, जहां हर ओर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और भक्तिमय ऊर्जा का अद्भुत संचार हुआ।

     शोभायात्रा का शुभारंभ सीताराम मंदिर, नगला अजीता, सेक्टर 8 से सांय 5 बजे हुआ।इस अवसर पर पूरा आवास विकास श्री राम और बजरंग बली के जयकारों से गूंजायमान रहा। शुभारंभ कमेटी ने झंडी दिखाकर किया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में 50 से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने भक्तों का मन मोह लिया। भगवान श्री राम, माता सीता और हनुमान जी के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाती झांकियां श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का जीवंत चित्र प्रस्तुत कर रही थीं।

     ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन और भक्तों के उत्साह के बीच शोभायात्रा पूरे मार्ग में आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रद्धालु नाचते-गाते, हाथों में भगवा ध्वज लिए जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर पुष्प वर्षा की और जलपान की व्यवस्थाएं भी की गईं।

      इस दौरान अन्य शहरों से आए एक दर्जन अखाड़ों ने अपने हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। तलवारबाजी, लाठी-कला और पारंपरिक युद्धकला के प्रदर्शन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों और युवाओं में इन प्रस्तुतियों को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

      शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई टेम्पू स्टैंड के सामने, शिवालिक स्कूल मोड़ के समीप सेक्टर 7 के मैदान में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और स्वयंसेवकों ने व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

     अंजनी धाम का मंच भी इस दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंच से “बाबा हनुमान” के जन्म का जीवंत और मनमोहक प्रस्तुतीकरण किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

     कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और धार्मिक चेतना को मजबूत करते हैं।

     पूरे आयोजन के दौरान आवास विकास क्षेत्र भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। यह भव्य शोभायात्रा न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी देकर गई।

      स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में जगह-जगह पोस्टर, बैनर और स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं। हर तरफ “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से माहौल गूंज रहा है।

      इस अवसर पर सुनील पाराशर, गुंजन पाराशर, भूपेन्द्र सारस्वत, प्रदीप शर्मा, सुनील शुक्ला, विवेक पाराशर, विनोद माहोर, करन गर्ग, राज कुमार पथिक, पूर्व पार्षद जितेन्द्र पाराशर(पोद्दार),अजय कुशवाहा, शिवम दुर्वे, अनुज पाठक, मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित,डॉ लक्ष्मी रानी, मंजू सिंह, प्रोफेसर आशुतोष भंडारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

      कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील पाराशर, मीडिया प्रभारी अमोल दीक्षित और आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी मीडिया को धन्यवाद किया साथ ही सभी मीडिया संवाददाताओं का सम्मान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!