हरियाणा सरकार फरीदाबाद में PNG (पाइपलाइन प्राकृतिक गैस) नेटवर्क विस्तार एवं शहरी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रतिबद्ध: एडीसी अंजलि श्रोत्रिया – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा सरकार फरीदाबाद में PNG (पाइपलाइन प्राकृतिक गैस) नेटवर्क विस्तार एवं शहरी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रतिबद्ध: एडीसी अंजलि श्रोत्रिया

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद, 02 अप्रैल।

     भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास आर. कटिकिथला की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) नेटवर्क के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

     बैठक का उद्देश्य शहर में PNG नेटवर्क के विस्तार से संबंधित अनुमतियों की प्रक्रिया में तेजी लाना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। इसके साथ ही शहरी आवश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन, रखरखाव एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

       जिला अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

     एडीसी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि PNG नेटवर्क विस्तार के साथ-साथ शहरी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जाएं। उन्होंने पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जवाबदेही के साथ कार्यों के निष्पादन पर विशेष बल दिया।

       बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों ने अवगत कराया कि सरकार PNG नेटवर्क विस्तार के साथ-साथ शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी विभागों को आवश्यक अनुमतियों में तेजी लाने तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

      अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि नागरिकों एवं हितधारकों से प्राप्त फीडबैक को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।

     बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम, नगरपालिका निकायों, तेल एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कुंवर सिंह (फरीदाबाद जिला संवाददाता)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!