तिगांव अनाज मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का दौरा ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

तिगांव अनाज मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर का दौरा !

😊 Please Share This News 😊

₹10 में मिलेगा भरपेट भोजन! मंडी में किया किसान अटल कैंटीन का शुभारंभ!

फरीदाबाद

        फरीदाबाद (तिगांव) के विधायक और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर आज पूरे एक्शन मोड में नजर आए। मंत्री ने तिगांव अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों के लिए मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली ‘अटल किसान कैंटीन’ का भी शुभारंभ किया।

       हरियाणा सरकार के खाद एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर आज अचानक अनाज मंडी पहुंचे। मंत्री के इस औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।
मंत्री राजेश नागर ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को अनाज की खरीद और उठान में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से सीधी बात की और उनकी समस्याओं को सुना।

       दौरे की सबसे खास बात रही ‘अटल किसान कैंटीन’ का उद्घाटन। अब मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को मात्र 10 रुपये में भरपेट और पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। मंत्री ने खुद कैंटीन की व्यवस्था देखी और कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अन्नदाता को मंडी में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। अटल कैंटीन के जरिए हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि दूर-दराज से आने वाले किसान को सस्ता और शुद्ध खाना मिले। मंडी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!