बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर हो कड़ी कार्यवाई : एस डी एम, अमित कुमार – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर हो कड़ी कार्यवाई : एस डी एम, अमित कुमार

😊 Please Share This News 😊

··· फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने सड़क सुरक्षा सुधार कार्यों और मॉडल रोड परियोजना की समीक्षा की

फरीदाबाद, 27 मार्च।

     उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान, डेथ ऑडिट, रोड सेफ्टी ऑडिट तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदम उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

     फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पहचान के लिए एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर विकसित किया जाए। जोकि अनाधिकृत पार्किंग, गलत दिशा में पार्किंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा में ड्राइविंग तथा पैदल यात्रियों द्वारा गलत तरीके से सड़क पार करने जैसी गतिविधियों की स्वतः पहचान करने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान के लिए भी विशेष तकनीक विकसित की जाएगी। ऐसे मामलों की सूचना यह सॉफ्टवेयर स्वतः पुलिस विभाग को उपलब्ध कराएगा, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

      एसडीएम अमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़कों पर ‘दुर्घटना-संभावित क्षेत्र’ के स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को सतर्क किया जा सके। हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है।

       इस दौरान आरटीए सचिव मुनीश सहगल ने रोड सेफ्टी के बारे में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एसडीएम को बताया कि दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए रॉंग साइड गाड़ी चलाने वालों के चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 35 विभिन्न स्थानों पर नई ट्रैफिक लाइटें स्थापित की जा रही हैं, जिनमें बीपीटीपी और बड़खल जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

     एसडीएम अमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दुर्घटनाग्रस्त सड़कों की पहचान कर वहां गड्ढों, टूटी ग्रिल, खराब साइन बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था जैसी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

      बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण सहित रोड़ सेफ्टी से जुड़ें अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!