टाउन पार्क में बवाल: कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, युवकों में जमकर चले लात-घूंसे; VIDEO वायरल ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

टाउन पार्क में बवाल: कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, युवकों में जमकर चले लात-घूंसे; VIDEO वायरल !

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट: हर्षुल शरणा, फरीदाबाद

      फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। पार्क में मौजूद लोगों के बीच अचानक हुए इस विवाद ने भय और तनाव का माहौल पैदा कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार, छुट्टी के चलते टाउन पार्क में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान झूलों के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। शुरुआत में मामूली लग रहा विवाद कुछ ही पलों में उग्र हो गया और दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए।

     देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चलने लगे। पार्क में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

      घटना के दौरान पार्क में मौजूद अन्य लोग सहमे नजर आए और कई परिवार अपने बच्चों को लेकर तुरंत वहां से निकल गए। सार्वजनिक स्थल पर इस तरह की हिंसा ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

      सेंट्रल थाना प्रभारी रणबीर सिंह के अनुसार, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं डायल-112 पर भी इस संबंध में कोई कॉल प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है।

      पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!