*’घूसखोर पंडित के बाद’,अब ‘यादव की लव स्टोरी’ फिल्म का संभल में जमकर विरोध।
|
😊 Please Share This News 😊
|

संभल
संभल में ‘यादव की लव स्टोरी फिल्म’ का जमकर विरोध किया जा रहा है। हालांकि थाना धनारी में फिल्म निर्माता व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आज इसके विरोध में पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ‘यादव समाज’ के साथ मैदान मे उतर आए और इस फिल्म का विरोध किया। डिप्टी कलेक्टर कार्यालय तक पैदल चलकर ‘यादव की लव स्टोरी’ फिल्म के विरोध में ज्ञापन दिया । उन्होंने कहा यह फिल्म समाज में द्वेष भावना फैला सकती है। ऐसी फिल्में समाज में देखने के लायक नहीं है। इसको लेकर,दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ यादव समाज के लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर गुन्नौर एसडीएम कार्यालय परिसर मे पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख हनी यादव ने भी इस फिल्म का विरोध कर ज्ञापन दिया।
संभल से व्यूरो चीफ लोकेश भारद्वाज की रिपोर्ट।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

