वरिष्ठ पत्रकार नवीन धमीजा के पिता की पुण्य स्मृति में निशुल्क चिकित्सा महाशिविर का आयोजन ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार नवीन धमीजा के पिता की पुण्य स्मृति में निशुल्क चिकित्सा महाशिविर का आयोजन !

😊 Please Share This News 😊

फरीदाबाद (हरियाणा)

वरिष्ठ पत्रकार श्री नवीन धमीजा के पिता, स्वर्गीय श्री पी.आर. धमीजा जी की पुण्य स्मृति में सेक्टर-16 कम्युनिटी सेंटर में एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर का आयोजन किया गया।

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले इस शिविर में हृदय, किडनी, पेट, हड्डी, फेफड़े, नेत्र रोग और जनरल फिजिशियन सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया।
ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, बीएमआई और SpO₂ जैसी जरूरी जांचें पूरी तरह निःशुल्क रहीं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।

इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पत्रकार संघ के पदाधिकारी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, भाजपा नेता अजय गौर व अमन गोयल, कांग्रेस नेता सुमित गौर, राजन ओझा, लखन सिंगला और शारदा राठौर प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

निःशुल्क चिकित्सा महाशिविर स्वर्गीय श्री पी.आर. धमीजा जी को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि रहा, जिसमें समाज सेवा और मानवीय सरोकारों की सशक्त झलक देखने को मिली।

         फरीदाबाद से मंडल प्रभारी अरुण शर्मा की रिपोर्ट।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!