फरीदाबाद में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

फरीदाबाद में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद ,11 अगस्त (अरुण शर्मा)। हरियाणा में लगातार बढ़ रही बिजली से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला किया है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद प्रदेशवासियों को भी काफी आसानी होगी और यह मीटर आधुनिक सुविधाओं से लैस बताए जा रहे हैं जिससे बिजली निगम की भी कई बड़ी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
फरीदाबाद में भी स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है हालांकि काफी पहले फरीदाबाद में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होना था लेकिन कई कारणों से यह काम शुरू नहीं हो पाया लेकिन अब बीते सोमवार को फरीदाबाद के एनआईटी में स्मार्ट मीटर लगाए गए और अब पूरे जिले में जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

हरियाणा में स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अब फरीदाबाद में भी स्मार्ट मीटर लगने शुरू हो गए हैं। बीते सोमवार हरियाणा के फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र में 30 स्मार्ट मीटर लगाए गए और अब जल्द ही एनआईटी के अन्य इलाकों को भी कवर किया जाएगा और बिजली निगम का उद्देश्य सबसे पहले एनआईटी में 1 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का है।
फरीदाबाद के एनआईटी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद ही फरीदाबाद के बल्लभगढ़, ग्रेटर फरीदाबाद और ओल्ड फरीदाबाद के एरिया को कर किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अभी तक बिजली विभाग के पास बिजली चोरी करने और गलत बिल आने की शिकायतें आती थी लेकिन इस स्मार्ट मीटर लगने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी और इस स्मार्ट मीटर में प्रीपेड बिल की भी सुविधा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!