पिता के हत्यारे पुत्र ने आत्महत्या करने का किया प्रयास। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पिता के हत्यारे पुत्र ने आत्महत्या करने का किया प्रयास।

😊 Please Share This News 😊

         फ़रीदाबाद, 24 जून (अरुण शर्मा) पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान पिता के हत्यारे पुत्र ने नुकीली चीज से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने दी शिकायत में कहा है कि 20 जून को कस्सी से गला रेत कर हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर मृतक किसान के पुत्र घर्रोट गांव निवासी पुष्पेंद्र को हिरासत में लिया था। पुलिस अधिकारी जब पुष्पेंद्र से पूछताछ कर रहा थे तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
उसी दौरान जमीन पर पड़ी कैची नुमा नुकीली चीज उठाकर अपनी गर्दन में मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसी दौरान उसे पकड़ लिया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
हथीन पुलिस ने जांच अधिकारी की शिकायत पर 23 जून को देर शाम आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ IPC की धारा 309 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!