नगर निगम कर्मचारियों ने विरोध सभा का किया आयोजन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर निगम कर्मचारियों ने विरोध सभा का किया आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 31 मई (अरुण शर्मा)। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आव्हान पर नगर निगम कर्मचारियों ने आज लगातार दूसरे दिन भी सरकार की कर्मचारी एवं दलित विरोधी नीतियों की पोल जनता में खोलने के अभियान के तहत भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय पर विरोध सभा का आयोजन किया। जिसके बाद बीके चौक से सलूजा पेट्रोल पंप होते हुए पांच नंबर मार्किट में प्रदर्शन करते हुए चार-पांच मार्केट के चौक से बीके चौक पर प्रदर्शन का समापन किया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आम जनता में सरकार के विरोध में हजारों परिचय भी वितरण किए।
गौरतलब है कि नगर निगम के कर्मचारी पिछले कई हफ्तों से निगम 70 की मांगों के समाधान के लिए कथा हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए पत्रों को लागू करवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं जो निरंतरता में जारी रहेगा।
आज की विरोध सभा एवं प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण सिंह खांडिया ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव कृष्ण चिंडालिया ने किया। प्रदर्शन में अन्य के अलावा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपप्रधान कमला, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, राज्य सचिव अनूप वाल्मीकि, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर भी शामिल रहे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने निगम आयुक्त को हठधर्मिता त्याग कर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की सलाह देते हुए चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रशासन ने कर्मचारियों के आंदोलन को नजरअंदाज करने का प्रयास किया तो इसका नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा मुंहतोड़ जवाब देगा।
श्री शास्त्री ने कहा कि यहां के स्थानीय सांसद व विधायकों को कर्मचारी अपनी मांगों का मांग पत्र दे चुके हैं जिस पर उन्होंने सरकार व निगम प्रशासन से बात कर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक मांगों का समाधान नहीं किया गया है।
आज के विरोध सभा एवं प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता राज्य महिला सब कमेटी के सदस्य सुरेश ललिताए शकुंतला, कमलेश, राजवती, माया, नीतू रोशनी तथा राकेश चिंडालिया, श्रीपाल मौर्य, दर्शन सोया, रघुवीर चौटाला, महेंद्र कुडिय़ा, गजेंद्र मंझावली, सुदेश कुमार, राजकुमार डबगुहेर, साजन खांडिया, शिव कुमार, शहाबुदीन, मनोज शर्मा, रामरतन, अजय शास्त्री, रणजीत सुक्ला, आदि भी शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
error: Content is protected !!