प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 11 मई (अरुण शर्मा)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विश्व थैलेसीमिया दिवस और विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। जे आर सी और ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्व थैलेसीमिया दिवस और विश्व रेडक्रॉस दिवस पर भाषण, निबंध, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग आदि के माध्यम से थैलीसेमिक बच्चों और व्यक्तियों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि थैलेसेमिया बच्चों को माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रक्त रोग है। इस रोग के होने पर शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है जिसके कारण रक्तक्षीणता के लक्षण प्रकट होते हैं। यह रक्त का एक विकार होता है, जिस में ऑक्सीजन वाहक प्रोटीन सामान्य से कम मात्रा में होते हैं।
थैलेसीमिया एक पीढ़ी से पीढ़ी में जाने वाली रक्त संबंधी बीमारी है जो शरीर में सामान्य के मुकाबले कम ऑक्सीजन ले जाने वाले प्रोटीन, हीमोग्लोबिन और कम संख्या में लाल रक्त कोशिकाओं से पहचानी जाती है। यदि किसी व्यक्ति को थैलेसीमिया है, तो उसका शरीर कम स्वस्थ हीमोग्लोबिन प्रोटीन का उत्पादन करता है और उसकी अस्थि मज्जा कम स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करती है। लाल रक्त कोशिकाओं के कम होने की स्थिति को एनीमिया कहा जाता है। क्योंकि लाल रक्त कोशिकाएं आपके शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं इसलिए अपर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं आपके शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन से वंचित कर सकती हैं जिनकी उन्हें ऊर्जा बनाने और पनपने के लिए आवश्यकता होती है। इन सभी स्थितियों के परिणामस्वरूप व्यक्ति को कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्राचार्य मनचंदा ने थैलेसीमियाए रेडक्रॉस दिवस और रक्त दान पर सुंदर पोस्टर बनाने के लिए बारहवीं जी की छात्रा नेहा को प्रथम, बारहवीं की श्यामा कुमारी को द्वितीय तथा दसवीं की छात्रा प्रियंजलि को तृतीय घोषित कर सम्मानित किया। छात्रा दीपिका, रोशनी, निक्की, छात्र सुनील, शुभम तथा चुनमुन को भी सुंदर पोस्टर बना कर सभी को जागरूक रहने तथा दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा एवम स्टाफ सदस्यों प्रज्ञा, सरिता, गीता, सुशीला, ललित भारद्वाज, राजकुमार, श्रीपाल, रविंद्र, बीरबल, विजयपाल, धर्मपाल सहित सभी ने छात्र छात्राओं का अभिनंदन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!