छात्र, छात्राओं और अध्यापकों को रक्तदान करने के लिए किया प्रेरित। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

छात्र, छात्राओं और अध्यापकों को रक्तदान करने के लिए किया प्रेरित।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 4 मई (अरुण शर्मा)। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में छात्र, छात्राओं और अध्यापकों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति जिस की आयु 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की है मानवता के कल्याण हेतु रक्तदान कर सकता है। आपात स्थितियों में, शल्य चिकित्सा में, दुर्घटना में अधिक रक्त बहने पर, गर्भवती महिलाओं तथा अन्य कारणों से भी रक्त की आवश्यकता होती रहती है। रक्त का कोई भी विकल्प नहीं है न ही रक्त को आर्टिफिशियल बनाया जा सकता है। जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होती है तो हम में से किसी को तो रक्तदान करना ही होगा, अन्यथा पीडि़त अथवा रोगी का जीवन बचाना सरल नहीं होगा। युवा वर्ग से अपेक्षा की जाती रही है कि वे रक्तदान के लिए आगे आएं क्योंकि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में चार बार तथा कोई भी स्वस्थ महिला वर्ष में तीन बार रक्तदान कर सकती है।
चिकित्सकों का यह भी कहना है कि वर्ष में नियमित रूप से रक्तदान करने से व्यक्ति को ह्दय संबंधी बीमारियों से प्रभावित होने का रिस्क कम हो जाता है। रक्तदान करना हम सभी का सामाजिक और नैतिक कर्तव्य है। रक्तदान शिविर आयोजित कर रक्त संग्रहण कर के आपातकालीन स्थितियों में, सर्जरी में तथा युद्ध और आपदा में अमूल्य जीवन बचाने में सहायता मिलती हैं। रक्तदान में विभिन्न संस्थाएं एवं रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सैक्टर 29 फरीदाबाद भी सहयोग करती रही है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं और अध्यापकों से कहा कि वे सभी अपने माता, पिता, भाई, बहन, संबंधियों और मित्रों को भी रक्तदान और रक्तदान के विषय में जागरूक करें ताकि आवश्यकता पडऩे पर किसी के भी बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सके।
जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा, कक्षा बारह की छात्राओं, छात्रों तथा सभी अध्यापकों ने भी रक्तदान के लाभ बता कर वर्ष में एक बार अवश्य रक्तदान करने का अनुभव करने के लिए प्रेरित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!