होमगार्ड द्वारा रिश्वत की मांग आई सामने, डीसीपी ट्रैफिक ने कराई जांच। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

होमगार्ड द्वारा रिश्वत की मांग आई सामने, डीसीपी ट्रैफिक ने कराई जांच।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 19 अप्रैल (अरुण शर्मा)। डीसीपी ट्रेफिक अमित यशवर्धन ने एक होमगार्ड द्वारा मोटरसाइकिल चालक से चालान न करने के बदले रिश्वत मांगने की बात संज्ञान में आई। डीसीपी ट्रैफिक ने इसकी इंक्वायरी करवाई। कार्रवाई करने के लिए होमगार्ड सेंटर कमांडर को पत्र लिखा है।
विगत 7 अप्रैल की शाम होमगार्ड चांद बदरपुर बॉर्डर पर तैनात था। बदरपुर एलिवेटेड रोड पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के आवागमन पर पाबंदी है। एक मोटरसाइकिल चालक बदरपुर एलिवेटेड रोड से फरीदाबाद आ रहा था कि होमगार्ड ने मोटरसाइकिल चालक को रोक लिया। होमगार्ड चांद ने कहा कि इस एलिवेटेड रोड पर दो पहिया तिपहिया वाहनों की एंट्री नहीं है और आपने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है इसके लिए आपको 5000 का चालान भरना होगा। मोटरसाइकिल चालक ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं तो होमगार्ड ने चालान न करने की एवज में उससे 300 रूपए ले लिए। मोटरसाइकिल चालक ने इसकी शिकायत डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन को की जिसमें उसने बताया कि उसे इस बारे में मालूम नहीं था कि बदरपुर बॉर्डर वाले एलिवेटेड रोड पर दोपहिया वाहनों की एंट्री नहीं है और होमगार्ड ने उससे चालान न करने के बदले 300 ले लिए जिस पर डीसीपी ट्रैफिक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए होमगार्ड के खिलाफ इंक्वायरी करवाई और इंक्वायरी के पश्चात होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होमगार्ड सेंटर फरीदाबाद को पत्र लिखा जिसमें उन्होंने होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करने और नौकरी से हटाने की रिकमेंडेशन की। होमगार्ड सेंटर कमांडर द्वारा होमगॉर्ड के खिलापफ कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
error: Content is protected !!