ट्रैफिक पुलिस ने जुगाड़ वाहनों को किया इंपाउंड। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

ट्रैफिक पुलिस ने जुगाड़ वाहनों को किया इंपाउंड।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 19 अप्रैल (अरुण शर्मा)। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सडक़ सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 41 जुगाड़ वाहनों को इंपाउंड किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने जुगाडू रुप से तैयार किए गए वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 41 वाहनों को इंपाउंड किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुछ लोग वाहनों को अपने हिसाब से मॉडिफाई करवाकर बिना सडक़ सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखकर यात्रा करते हैं। इन वाहनों के साइड में लोहे की रॉड या पाइप लगी रहती है जो साथ में चल रहे दूसरे वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक दिन का विशेष अभियान चलाया गया जिसमें जुगाड़ू रूप से तैयार किए गए 41 वाहनों को इंपाउंड किया गया है। इसमें ज्यादातर तिपहिया वाहन शामिल है जिसमें मोटरसाइकिल के पीछे रेहडी जोडक़र लोग इसे सामान ढोने के लिए उपयोग में लेते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!