पोस्टकार्ड के जरिए युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मोदी और अदाणी के संबंध में सवाल पूछे हैं – सत्यवान गहलौत – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

पोस्टकार्ड के जरिए युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मोदी और अदाणी के संबंध में सवाल पूछे हैं – सत्यवान गहलौत

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 7 अप्रैल (अरुण शर्मा)। युवा कांग्रेस अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के मामले में प्रधानमंत्री और अदाणी के संबंध को लेकर पोस्टकार्ड लिखेंगे। यह बात हरियाणा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलौत ने शुक्रवार को बडखल पर्यटन स्थल के मोटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस पूरे देशभर में पोस्टकार्ड अभियान चला रहा है जिसके तहत पोस्टकार्ड लिखने के लिए वह लोगों के बीच जाकर पोस्टकार्ड लिखवाएंगे और इसे प्रधानमंत्री को भेजेंगे। पोस्टकार्ड के माध्यम से अदाणी द्वारा भाजपा को दिए गए फंड के बारे में भी सवाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टकार्ड के जरिए युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मोदी और अदाणी के संबंध में सवाल पूछे हैं। सत्यवान गहलौत ने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार संसद में मनमानी कर रही है जिससे दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में है। तानाशाही पूर्ण ढंग से विरोध की आवाज को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं परंतु कांग्रेस पार्टी इस से डरेगी नहीं। पूरे देश का युवा राहुल गांधी के साथ है और हरियाणा के आम जनमानस में इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने यह अभियान चलाया है। पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मंयक चौधरी ने बताया कि पोस्टकार्ड अभियान के तहत युवा कांग्रेस घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री और अडाणी के रिश्तों के बारे में जागरूक करके उनके हस्ताक्षरयुक्त पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भेजेंगी ताकि इस देश की जनता को पता चल सके कि देश की बागडोर केवल कुछ पूंजीपतियों के हाथों में ही क्यों दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में चलाए जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में युवा कांग्रेस पूरा सहयोग कर रही है और जन-जन में जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा कर रहे है। केंद्र की भाजपा सरकार ने आठ सालों में जनता को महंगाई और भ्रष्टाचार की सौगात दी है और इस सरकार में जनता त्राहि-त्राहि करने को मजबूर हो रही है और वर्ष 2024 में देश की जनता इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुकी है।
इस अवसर पर फरीदाबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिलाष नागर, गुरुग्राम युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निशित कटारिया, पलवल जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, फरीदाबाद उपाध्यक्ष गौतम पराग, बडखल अध्यक्ष सागर कौशिक, तिगांव अध्यक्ष सुनील चेची, सोहना विस अध्यक्ष अशोक उल्हावास, बल्लभगढ़ अध्यक्ष आकाश शर्मा, तिगांव विस उपाध्यक्ष दिवाकर वशिष्ठ, रवि राणा, ललित बैंसला, मंयक शर्मा, हितेश तंवर मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!