कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मूलचंद शर्मा हुए शामिल। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मूलचंद शर्मा हुए शामिल।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 1 अप्रैल (अरुण शर्मा)। प्रदेश के परिवहन और उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज शनिवार को बागपुर गांव के कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कार्य हुए हैं और चले हुए हैं। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज योग्यता के आधार पर नौकरियां मिलती है। भाजपा राज में पढ़ाई करने वाले बच्चे सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं। वहीं हरियाणा में पर्ची और खर्ची का सिस्टम बंद हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के परिवहन विभाग में अब बसों की कोई कमी नही है। जिन भी रूट पर बसे नही है वहां पर बसे चलाई जाएगी। इसके अलावा हरियाणा में जल्द ही 375 इलेक्ट्रिक बसों को भी परिवहन बेड़ा में शामिल किया जाएगा।
कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में पलवल के विधायक दीपक मंगला, पृथला के विधायक नयनपाल रावत के भाई यशपाल रावत, पलवल के जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, मनोहर लाल शर्मा, सीताराम शर्मा, पूर्व सरपंच पूरन, किशन ठाकुर, बीरपाल दीक्षित, राजकुमार एडवोकेट सहित इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!