कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगाकर सत्याग्रह कर विरोध जताया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगाकर सत्याग्रह कर विरोध जताया।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 26 मार्च (अरुण शर्मा)। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने को लेकर आज ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र लगाकर सत्याग्रह करके अपना विरोध जताया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने की, जबकि इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक नीरज शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित योगेश गौड, फरीदाबाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष शहरी नितिन सिंगला, महेश नागर, फरीदाबाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण अभिलाष नागर, गिरीश भारद्वाज आदि मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेसियों ने इस पूरे प्रकरण के पीछे भाजपा का हाथ होने व अडानी मामले में राहुल गांधी द्वारा उठाई जा रही आवाज को दबाने की साजिश करार दिया। कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरा देश सच्चाई जानता है और भाजपा की इस तरह की ओछी राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अडानी मुद्दे पर संसद में उनके अगले भाषण से डर गए और आरोप लगाया कि पूरा खेल इस मुद्दे से लोगों के ध्यान को हटाने के लिए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अकेले नहीं हैं और लाखों कांग्रेसी और लोग चाहे वे किसी भी राजनीतिक जुड़ाव से हों, सच्चाई और न्याय की इस लड़ाई में उनका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस तरह से राहुल गांधी को सजा हुई, वह पूरी तरह से प्रायोजित प्रतीत होती है। कांग्रेस इस फैसले का पुरजोर विरोध करेगी। इस फैसले को लेकर पार्टी ऊपरी अदालत तक लड़ाई लड़ेगी। केंद्र की सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर लेए विपक्ष की आवाज को नहीं दबा पाएगी। विपक्ष का कोई भी नेता बोलता है तो ईडीए सीबीआई के जरिए डराया जाता है।
सत्याग्रह में अजय राठौर, अनिल नेताजी, संजय सोलंकी, अनीशपाल, राजेश आर्य, राजेश खटाना, विकास वर्मा, कृष्ण अत्री, मनोज नागर, अनिल शर्मा, सुनीता फागना, रामकिशन सेन विनोद कौशिक, भरत अरोड़ा, जितेंद्र चंदेलिया, हरिलाल गुप्ता सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
error: Content is protected !!