प्रधानमंत्री 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के चयनित युवाओं से करेंगे संवाद ! – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

प्रधानमंत्री 26 जुलाई को विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के चयनित युवाओं से करेंगे संवाद !

😊 Please Share This News 😊

···फरीदाबाद के तीन युवा भी होंगे वर्चुअल संवाद का हिस्सा

···डीसी आयुष सिन्हा ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फरीदाबाद, 22 जुलाई

       विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में देशभर के 245 जिलों के 403 युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए माई युवा भारत (MY Bharat) विभाग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. पल्लवी जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि हरियाणा के आठ जिलों से इस कार्यक्रम के लिए युवाओं का चयन किया गया है। इनमें फरीदाबाद जिले के तीन युवा प्रतिभागी भी शामिल हैं, जिनका चयन मेरिट के आधार पर हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री देशभर के चयनित युवाओं से संवाद कर उनके अनुभव जानेंगे तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे।

       डॉ.पल्लवी जैन ने बताया कि इन युवाओं का चयन वर्ष 2026 में आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था। चयनित प्रतिभागियों को लद्दाख, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों का सात दिवसीय शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान युवाओं ने सीमावर्ती गांवों के जनजीवन, स्थानीय संस्कृति, विकास कार्यों तथा वहां की भौगोलिक एवं सामरिक परिस्थितियों को निकट से समझा। साथ ही उन्होंने स्थानीय युवाओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया तथा डीआरडीओ (DRDO), आईटीबीपी (ITBP) सहित विभिन्न संस्थानों और सुरक्षा एजेंसियों के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामरिक महत्व से अवगत कराना, उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्र निर्माण एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।

      वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त आयुष सिन्हा ने लघु सचिवालय सेक्टर-12 स्थित सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 26 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के वर्चुअल संवाद के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।

      डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा व्यवस्थागत कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ऑडियो-वीडियो उपकरण, विद्युत आपूर्ति तथा वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की पूर्व जांच कर ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिभागियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पंजीकरण, स्वागत, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

       उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले तीनों युवा प्रतिभागियों का अनुभव जिले के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम का संचालन गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।उन्होंनेनिर्देश दिए कि कार्यक्रम से पूर्व सभी तैयारियों का रिहर्सल कर लिया जाए ताकि आयोजन के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम युवाओं को देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों, वहां के विकास कार्यों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा में सीमावर्ती समुदायों की भूमिका से परिचित कराने की एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और देश के विकास में सहभागिता की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

     बैठक में फरीदाबाद एसडीएम डॉ हनी बंसल, सीटीएम अंकित कुमार, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

सोमेश शर्मा (राज्य ब्यूरो चीफ) हरियाणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
error: Content is protected !!