सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में नवरात्र मेला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में नवरात्र मेला कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 22 मार्च (अरुण शर्मा)। चैत्र नवरात्रों के पावन अवसर पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एन.एच.1 में नवरात्र मेला कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राकेश दीवान ने शिरकत की, जबकि कमल अरोड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरूआत मां शैलपुत्री की पूजा एवं ज्योति प्रचंड के साथ की गई। इसके बाद नवरात्र कथा सुनाई गई और तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पावन सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि राकेश दीवान, कमल अरोड़ा, विपिन कुमार, राकेश पंडित, संजय रतड़ा, राकेश वधवा व भारत अरोड़ा ने अपने कर कमलों द्वारा माता रानी की ज्योत प्रचंड की और माता के चरणों में शीश झुकाया।
नवरात्रि पर्व का पहला दिन जहां मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू होता है, वहीं समाप्ति भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के दिन होती है। देशभर में बड़े ही धूमधाम से यह त्योहार मनाया जाता है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग.अलग रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार कुछ लोग मां दुर्गा की मूर्तियां अपने घरों में स्थापित करते हैं तो कुछ देवी दुर्गा के इन पूरे 9 दिनों का उपवास रखते हैं। नवरात्रि शुरू होते ही लोग एक-दूसरे को मैसेज के जरिए बधाइयां देनी शुरू कर देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सुंदर आयोजन के लिए सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर के प्रधान एवं समस्त कार्यकारिणी को बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!