सांसद खेल महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सांसद खेल महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 27 फरवरी (अरुण शर्मा)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच प्रदान करना है। उन्होंने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के खिलाडिय़ों से आह्वान है कि प्रत्येक खिलाड़ी इस खेलकूद प्रतियोगिता में भागीदारी करें।
डीसी विक्रम ने कहा कि यह सांसद खेल महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव को इस बार भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और पिछले सालों की अपेक्षा दोगुने खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार खेलों की संख्या 13 कर दी गई है और इनमें प्रतियोगिताएं भी बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में खिलाडिय़ों की संख्या छह हजार से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए स्थानए नोडल अधिकारी व अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएगी। वहीं प्रत्येक गेम के साथ उसकी एसोसिएशन को भी जोड़ा गया है।
डीसी ने बताया कि इस बार की सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स में पहले सात इवेंट थे। वहीं अब इन्हें दस कर दिया गया है। इनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर, 5000 मीटर, लोंग जंग, ट्रिपल जंप, हाई जंप, रिले रेस शामिल हैं। वहीं थ्रो में शॉटपुट व जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिता रहेगी। इसके अलावा फुटबाल, बास्केटबाल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी नेशनल, कबड्डी सर्किल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, पैरा बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों से भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से पहले शनिवार को एक मैराथन भी जागरूकता के लिए आयोजित की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
error: Content is protected !!