विधायक नीरज शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय में मीटिंग की। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

विधायक नीरज शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय में मीटिंग की।

😊 Please Share This News 😊

         फरीदाबाद, 27 फरवरी (अरुण शर्मा)। एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने उपायुक्त कार्यालय में मीटिंग की जिसमें मुख्य रुप से उपायुक्त फरीदाबाद, एयरफोर्स स्टेशन के कमांडर उपस्थित हुए। मीटिंग लगभग एक घन्टा चली। जिसमें एनआईटी-86 फरीदाबाद से संबंधित विभिन्न कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई जिसमें एयरफोर्स रोड 100 मीटर में रिपेयरिंग की अनुमति बारे एयरफोर्स के अधिकारियों संग चर्चा की। विधायक नीरज शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि जैसा कि सरकार के द्वारा 100 मीटर म्यूटेशन एवं रजिस्ट्ररी तथा उसके बाद बिजली के नए मीटर लगाने की अनुमति दे दी है। अब लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण परेशान है। जैसा कि एयरफोर्स ने 2019 में जवाहर कालोनी एंव खंड बी में रिपरेयरिंग की अनुमति जारी की थी, उसी प्रकार उपायुक्त फरीदाबाद एयर फोर्स विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर 100 मीटर के दायरे में सडक़, गली निर्माण, सीवर, पानी की निकासी की रिपरेयरिंग की अनुमति बारे पत्र लिखें ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पडे।
इसके अतिरिक्त विधायक नीरज शर्मा ने उपायुक्त फरीदाबाद को बताया कि सरकार द्वारा म्यूटेशन,रजिस्ट्ररी की अनुमति दे दी हे उसके बावजूद लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है इसलिए 100 मीटर के दायरे में म्यूटेशन करने के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पडे।
नई तहसील के लिए जमीन तलाशने को कहा
विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि एनआईटी विधानसभा में नई तहसील के लिए जमीन तलाशने के लिए उपायुक्त फरीदाबाद को कहा है क्योंकि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा उनको आश्वासन दिया गया है कि वह एनआईटी विधानसभा में नई तहसील खोलने की अनुमति देगें।
द टॉय सिटी बनाने को लेकर भी चर्चा
विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि द टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया का मांग पत्र मुझे प्राप्त हुआ था। इसी संदर्भ मे दिनांक 15-02-2020 को दिल्ली स्थित निक्को होटल में द टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सभी अधिकारिगण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मांत्रलय भारत सरकार की तरफ से निदेशक विजय कुमार एवं हरियाणा राज्य औद्योंगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इसके उपरान्त उक्त अधिकारियों को सरकारी कालेज खेडी गुजरान के साथ लगती पंचायत की जमीन दिखाई गई, जिसपर सबकी सहमति बनी थी। मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अध्यक्षता में दिनांक 2-07-2020 को शाम 07:00 बजे मुख्यमंत्री निवास चण्डीगढ पर मीटिंग हुई। जिसमें राजेश खुल्लर, ए.के. सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिसमें आपके द्धारा सैद्धांतिक तौर पर बनाने की सहमति दी थी। विभिन्न मीटिगों के दौरान मैं चण्डीगढ में अनुराग, राजेश खुल्लर, एसएस फुलिया मंत्री महोदय से व्यक्तिगतौर पर मिलकर प्रोजेक्ट को चालू करने बारे अनुरोध किया। अतिरिक्त परिवहन आयुक्त हरियाणा के पत्र क्रमांक 47377 दिनांक 20.10.20 के द्धारा सूचना प्राप्त हुई है की परिवहन विभाग उक्त जमीन देने को तैयार नही है।
इसी लेकर विधायक नीरज शर्मा ने उपायुक्त फरीदाबाद को कहा कि आप इस मामले में संज्ञान लेकर परिवहन विभाग से उपरोक्त जमीन दिलवाने की कार्यवाही अमल में लाए ताकि जो भी रूकावटे इस प्रोजेक्ट के तहत आ रही है उनको दूर करके इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!