वाहन चोरी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाहन चोरी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 21 फरवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवम है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव सलामतपुर का तथा वर्तमान में फरीदाबाद सेक्टर-56 राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना कोतवाली के वाहन चोरी के मामले में चोरी की स्कूटी सहित प्याली चौक अनाज गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी पूर्व में अवैध हथियार और स्नैचिंग के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी नशा करने का आदि है। नशे की पूर्ति के लिए आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत मे पेश कर जेल भेजा गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
error: Content is protected !!