नगर निगम फरीदाबाद द्वारा सीलिंग ड्राइव चलाई गई। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

नगर निगम फरीदाबाद द्वारा सीलिंग ड्राइव चलाई गई।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 20 फरवरी (अरुण शर्मा)। निगमायुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देश पर आज नगर निगम फरीदाबाद द्वारा सीलिंग ड्राइव चलाई गई जिसके तहत दिनांक 20-02-2023 को 60 इकाईयों को सील किया गया जिसकें अन्र्तगत ओल्ड फरीदाबाद जोन-1 में 23 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 83.03 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, ओल्ड फरीदाबाद जोन-2 में 22 इकाईयों को सील किया गया जिन पर करीब 73.12 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, बल्लभगढ़ जोन-1 में 10 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 8.27 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, बल्लभगढ़ जोन-2 में 5 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 4.66 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 1 इकाई ने 01 लाख रूपए प्रॉपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि सील की गई इकाईयों की सार्वजनिक नीलामी करने की कारवाई नगर निगम द्वारा तुरन्त ही अमल मे लाई जाने वाली है यदि इन बकायादारो ने समय रहते अपने बकायाजात जमा नहीं कराये। अत: निगमायुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि उपरोक्त कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें। निगमायुक्त ने आगे बताया कि नगर निगम द्वारा इस प्रकार की सीलिंग की कार्यवाही चलती रहेगी।
इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी स्पष्ट किया कि सभी बकायादारों से सम्पति कर 31-03-2023 तक वसूल किया जाये या उनके विरूद्ध नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत वसूली की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!