श्री राधा कृष्ण की फूल होली की भव्य प्रस्तुति देख पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

श्री राधा कृष्ण की फूल होली की भव्य प्रस्तुति देख पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध।

😊 Please Share This News 😊

                           फरीदाबाद, 14 फरवरी (अरुण शर्मा)। 36 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले की छोटी चौपाल पर मंगलवार को बृज क्षेत्र की देवभूमि मथुरा वृंदावन से आए उमाशंकर देसला एंड पार्टी ने बृज होली की अनेकों लटाएं-छटाएं, फूल होली, लटमार होली, होली नृत्य, होली रसिया के गीत बृज होरी के आए हुरयारे, नंद गांव के ग्वाला हैं बरसाने की छोरी, फागण में होली खेलन आए हैं नटवर नंद किशोर, ढप बाजौ रे छैल छबीले कौ ढप बाजौ रे, रसिया कू नार बनाओ री रसिया कूए आज बिरज में होली रे रसियाए रंग बरसे गुलाल बरसे, मेरे बांके बिहारी लाल खेले होरी में, मर गई होली में बहन मैं तो मर गई होरी में, मेरो खो गयो बाजू बंद रसिया होरी में, होली खेलन आयो श्याम आज याहै रंग में घोरो री इत्यादि गाकर पर्यटकों को बृज में खेली जाने वाली होली के मनमोहक दर्शन करवाए। इन गीतों के गायन व नृत्य से छोटी चौपाल का हर एक दर्शक मानो होली के रंग में रंग गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई श्री राधा कृष्ण की लटमार होली व फूल होली की शानदान प्रस्तुति को देखकर छोटी चौपाल में बैठे सभी पर्यटक भाव विभोर हो गए।
ग्रुप लीडर उमाशंकर देसला ने बताया कि उनके साथ बृज पार्टी में लगभग 12 कलाकार है, जिनमें हारमोनियम व गायन कलाकार नरेश स्वामी, ढोलक पर विजय कटीला, नगाड़ा पर शाहरूख, श्री कृष्ण की भूमिका में सोनू शर्मा, राधा की भूमिका में किरण, सखी के रूप में आरती, संजना, गीता तथा ग्वाल के रूप में प्रहलाद, धर्मेन्द्र, टिंकू दीक्षित शामिल हैं, जिनके आपसी तालमेल से बृज रसिया व होली की सभी प्रस्तुतियों में चार चांद लगते हैं।
हरियाणवीं कलाकारों ने गीतों व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की प्रदेश की गौरव गाथा
रोहतक से आई डा. अमरजीत कौर एण्ड पार्टी ने छोटी चौपाल पर कत्थक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। कामिल एंड पार्टी ने हरियाणवी रागनी व मनमोहक गीतों जैसे. मेरे मन में उठे हिलोर, चमक तेरे चहरे पे आई, हटजा ताऊ पाछे ने नाचन दे मनै डीजे पे, गोरी म्हारे गांव की जिब नीर भरण चाली, बनवा दे सरकार ओ भोले, तेरी फोटो छपवा दूं सौ.सौ के नोटा पे, एक ते एक निराली गौरी, मै तेरी नचाई नाचूं सूंए छोरा मैं हरियाणे का, देश की खातिर मर मिट जाउं पहन बसंती चोला पर नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। हरियाणा के कलाकारों ने प्रदेश की गौरव गाथा अपने गीतों व नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की। इन शानदान प्रस्तुतियों को देखकर सभी पर्यटकों ने भरपूर लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर आर्ट एंड कल्चर्ल अधिकारी रेनू हुड्डा, छोटी चौपाल के मंच संचालक रामनिवास, विकास, देवेंद्र बत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग व पर्यटक मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!