वाहन चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

वाहन चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 15 फरवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्रम है। आरोपी फरीदाबाद की नेहरु कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना मुजेसर के एरिया सेक्टर-23 से गिरफ्तार किया है। आरोपी से डबुआ मंडी के एरिया से चोरी की गई कार बरामद की गई है। आरोपी ने कार को 1 फरवरी के दिन चोरी किया था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया की आरोपी पहले भी चोरी के मामले मे जेल जा चुका है। आरोपी नशा करने का आदि है। नशे की पूर्ति के लिए चोरी करने की वारदातों को अंजाम देता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!