अलग-अलग स्थान से चोरी और स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

अलग-अलग स्थान से चोरी और स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

       फरीदाबाद, 14 फरवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार इंचार्ज की टीम ने दो अलग-अलग स्थान से चोरी और स्नैचिंग की वारदात को अनजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में होशियार और बनवारी उर्फ कृष्ण का नाम शामिल है। आरोपी होशियार उत्तर प्रदेश के कोसी का तथा आरोपी बनवारी दिल्ली के प्रहलादपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से आरोपी होशियार को सेक्टर-12 टाउन पार्क से तथा आरोपी बनवारी को लक्कड पुर फाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपी होशियार ने मोटरसाइकिल को सेक्टर-55 एरिया से चोरी किया था। आरोपी ने एक अन्य स्कूटी चोरी की वारदात को एनआईटी के एक नम्बर में अंजाम दिया था। आरोपी से एक मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी बनवारी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल का प्रयोग कर फोन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपी नशा करने के आदि है। दोनों आरोपियों ने चोरी व स्नैचिंग की वारदात को नशे की पूर्ति के लिए अंजाम दिया है। आरोपी बनवारी पर दिल्ली में भी मामले दर्ज है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों के अन्य साथ की क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम लगातार तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
error: Content is protected !!