हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 12 फरवरी (अरुण शर्मा)। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लभगढ़ में आज अशोक कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हरियाणा विद्यालय शिक्षा अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव हेतु राज्य कार्यकारिणी के प्रतिनिधि के रूप में दयानंद रावत तथा महेंद्र सिंह रावत पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया के प्रारंभ में पूर्व जिला अध्यक्ष सतेन्द्र सौरोत ने पिछले कार्यकाल में किए हुए अपने कार्यों की जानकारी दी तथा गत कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। वहीं कोषाध्यक्ष जयप्रकाश ने खर्चे का विवरण सबके समक्ष रखा। इस इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षकों ने सर्वसम्मति से तय किए गए जिला अध्यक्ष के रूप में सतेन्द्र सौरोत के निर्वाचन की घोषणा करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। सतेन्द्र सौरोत राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 55 के प्रधानाचार्य के रूप में कार्यरत हैं।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री सौरोत ने सभी का आभार व्यक्त किया
इस अवसर पर मनोज कुमार मित्तल, अशोक कुमार त्यागी, जय प्रकाश सीही, जय प्रकाश डांगी, सुषमा यादव, अलका रानी, गीता रानी, सीमा गौतम, पूनम तनेजा, पूनम मेहता, डॉक्टर जितेंद्र शर्मा, अरुणा कुमारी गुप्ता, अंजू शर्मा, संजय यादव, धीरज सिंह, भारत भूषण, पवन कुमार, राजकुमार गुप्ता, धर्मवीर यादव आदि प्रधानाचार्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
error: Content is protected !!