10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 10 फरवरी (अरुण शर्मा)। महिला थाना एनआईटी प्रभारी व उनकी टीम ने दुष्कर्म के मुकदमे में 10 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सचिन उर्फ लक्की है जो यूपी के कोसीकलां गांव का रहने वाला है। आरोपी की आयु करीब 25 वर्ष है और नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। अप्रैल 2022 में महिला थाना एनआईटी में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपी ने एक 28 वर्षीय महिला के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए उसके ठिकानों पर रेड डाल रही थी परंतु आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए जगह बदल बदल कर रहा था। अंतत: पुलिस ने कड़ी मशक्कत करते हुए गुप्त सूत्रों व तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपी को कल बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2021 से महिला को जानता था और उसने पहले महिला के साथ अवैध संबंध बनाए और उसके बाद उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया परंतु आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगा और उसके साथ मारपीट भी की। तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को की जिसके पश्चात आरोपी फरार हो गया जिसे पुलिस द्वारा काबू किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
error: Content is protected !!