छात्र हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने ग्रामीणों को आरोपी को जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

छात्र हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने ग्रामीणों को आरोपी को जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 10 फरवरी (अरुण शर्मा)। छात्र हत्या के मामले में आज भनकपुर वासी पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा से मिलने सेक्टर 21 सी कार्यालय पहुंचे जहां पुलिस आयुक्त ने ग्रामीण वासियों को आरोपियों की जल्द धरपकड़ करने का आश्वासन देते हुए पुलिस अधिकारियों को मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
भनकपुर के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र की आरोपियों ने चाकू से हमला करके हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर आरोपी सचिन, विशाल, नवीन, अभिषेक तथा शिवम इत्यादि के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार क्राइम ब्रांच डीएलएफ, एनआईटी, 56, 30, 17, 48, 65 ऊंचा गांव सहित 9 टीम लगाई गई हैं। इसके साथ ही थाना पुलिस की टीमें भी आरोपियों की धरपकड़ का पूरा प्रयास कर रही है।
पुलिस आयुक्त ने डीसीपी क्राइम को मामले का नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए अपराधियों की धरपकड़ करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस आयुक्त ने सख्त शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति अपराधियों को पनाह देगा या किसी भी प्रकार की मदद करेगा तो उन्हें भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीणवासियों से भी कहा किया कि यदि उन्हें अपराधियों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त हो तो वह पुलिस को इसके बारे में तुरंत सूचना दें ताकि पुलिस उनको गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज सके। आरोपियों की सूचना वाले को पुलिस की तरफ से 50 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा। ग्रामीण वासियों को मामले की लगातार जानकारी मिलती रहे इसके लिए एसीपी विष्णु प्रसाद को गांव के गणमान्य व्यक्तियों के साथ लगातार संपर्क में रहने तथा उन्हें मामले के बारे में लगातार सूचना प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
error: Content is protected !!