एनटीपीसी ने उत्कर्ष छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन।
![](https://republichindustannews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230203-WA0079-1024x554.jpg)
😊 Please Share This News 😊
|
![](https://republichindustannews.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20231010-WA0383.jpg)
फरीदाबाद, 3 फरवरी (अरुण शर्मा)। शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए समर्पित एनटीपीसी फरीदाबाद ने अपनी सीएसआर पहल के तहत उत्कर्ष छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आज आसपास के क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली 27 छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान की गई।
एनटीपीसी फरीदाबाद के परियोजना प्रमुख के.एन. रेड्डी ने कहा कि शिक्षा एक मौलिक अधिकार है और एनटीपीसी फरीदाबाद यह सुनिश्चित करता आया है किए सभी बच्चो को हर संभव संसाधन प्राप्त हो जो उन्हें सफल होने के लिए आवश्यक है। हमें अपने उत्कर्ष छात्रवृत्ति कार्यक्रम पर गर्व है और अगली पीढ़ी के नेताओं और विचारकों का समर्थन करने के लिए तत्पर हैं।
उत्कर्ष छात्रवृत्ति कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। छात्रवृत्ति के प्राप्तकर्ताओं को शिक्षा से संबंधित खर्चों में मदद के लिए नकद पुरस्कार दिये गए।
एजीएम प्रवीण गर्ग ने कहा कि हमारी टीम हमारे समुदाय में छात्रों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए समर्पित है। छात्रवृत्ति उन बच्चों को प्रदान की गई जिन्होंने कई बाधाओं का सामना करने के बावजूद शैक्षणिक उत्कृष्टता और अपनी पढ़ाई के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। इस मौके पर पीके गुप्ता के साथ टीम फरीदाबाद के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |