12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी कर भीम भारद्वाज का स्वागत किया गया। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी कर भीम भारद्वाज का स्वागत किया गया।

😊 Please Share This News 😊

        फरीदाबाद, 3 फरवरी (अरुण शर्मा)। गांव अटाली के मोटर मैकेनिक भीम भारद्वाज ने भारत देश के 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा छह महीने में पूरी करके फरीदाबाद के गांव अटाली का नाम रोशन किया है, उनकी यह यात्रा 2-8-2022 से आरंभ होकर 2-2-23 को शिव मंदिर अटाली पर आकर समाप्त हुई, उन्होंने ये यात्रा 14000 किलोमीटर पैदल चलकर यात्रा पूरी की, गांव अटाली के शिव मंदिर पहुंचने पर आस-आस के गांव के लोगों ने भीम भारद्वाज का गाजे बाजे से स्वागत किया गया ओर उनके आगमन को लेकर गांव के शिव मंदिर में विशाल भंडारा किया गया।
इस मौके पर किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फरीदाबाद के अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने पगड़ी व शाल पहनाकर स्वागत किया और इस मौके पर वशिष्ठ ने कहा कि भीम भारद्वाज गंगोत्री और हरिद्वार से अब तक 63 बार कावड़ ला चुके हैं ये उनके नाम कि बेहतर बड़ी अपलब्धि है। आज के समय में 6 महीने का वक्त निकाल कर देश के 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा करना हर किसी व्यक्ति के लिए सम्भव नहीं है क्योंकि आज कि भाग दौड़ की जिन्दगी से इतना समय निकालना बहुत मुश्किल है, इतना बड़ा समय का त्याग हर कोई नहीं कर सकता है। इस 6 महीने की पैदल यात्रा में बहुत उतार-चढ़ाव आए थे। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र तेवतिया, सुनील मान, सतबीर शर्मा एडवोकेट, आमिर चौधरी एडवोकेट, लाठा, देवराज व गांव के सैंकड़ों लोग व महिला मौजूद थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!