सरकारी ट्रांसफार्मर को उखाड़ ने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

सरकारी ट्रांसफार्मर को उखाड़ ने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 31 जनवरी (अरुण शर्मा)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने ट्यूबवेल के चौकीदार को बंधक बनाकर सरकारी ट्रांसफार्मर को उखाड़ ने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकेश कुमार है आरोपी पलवल जिले के गांव गहलब का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर-58 के लूट, डकैती और अवैध हथियार की धाराओं में दर्ज मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी के अन्य दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में देसी कट्टा व खाली खोल व ट्रांसफार्मर की कॉपर कॉइल बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ झज्जर में चोरी की धाराओं में पहले 24 मामले दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
error: Content is protected !!