कालेजों के निर्माण का कार्य यथाशीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें – डीसी विक्रम सिंह – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

कालेजों के निर्माण का कार्य यथाशीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें – डीसी विक्रम सिंह

😊 Please Share This News 😊

      फरीदाबाद, 31 जनवरी (अरुण शर्मा)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में चल रहे विभिन्न नए कालेजों के निर्माण का कार्य यथाशीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कॉलेजों की नई इमारतें सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी नार्मस आधुनिक तकनीक से परिपूर्ण हो और उसमें किसी भी प्रकार की कोई भी तकनीकी कमी नहीं रहनी चाहिए।
डीसी विक्रम सिंह लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में कॉलेजों के प्रिंसिपल व पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दे रहे थे। डीसी विक्रम सिंह ने एक-एक करके बल्लभगढ़, मोहना, नचौली तथा फरीदाबाद में नव निर्माणाधीन कॉलेजों की बिल्डिंगों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि मोहना और नाचौली के कॉलेजों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। वहीं बल्लभगढ़ में भी यथाशीघ्र पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों की सभी इमारतें आधुनिक तकनीक के रूप में विकसित की गई है साथ ही उनमें वेल्टीनेशन, बिजली-पानी तथा अन्य तमाम मूलभूत सुविधाएं सरकार द्वारा जारी हिदायतों अनुसार पूरी की गई है। बैठक में कालेज प्रिंसीपल डाक्टर शैलेश, डाक्टर नरेन्द्र कुमार, डाक्टर सुनिधा, डीआईपीआरओ राकेश गौतम, कार्यकारी अभियंता पीडब्लूडी बीएण्डआर प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!