शारदा राठौर के नेतृत्व में जन समस्याओं को लेकर निकाला विरोध मार्च। – Republic Hindustan News

Republic Hindustan News

Latest Online Breaking News

शारदा राठौर के नेतृत्व में जन समस्याओं को लेकर निकाला विरोध मार्च।

😊 Please Share This News 😊

     फरीदाबाद, 29 जनवरी (अरुण शर्मा)। बल्लभगढ़ क्षेत्र की पूर्व विधायक शारदा राठौर के नेतृत्व में राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ में जन समस्याओं को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कॉलोनी वासियों ने भाग लिया और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए । इस विरोध मार्च में कुछ युवकों ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराध को लेकर प्रतीकात्मक मुखोटे पहने हुए थे।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए शारदा राठौर ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है। समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। बिना पैसे के लोगों के जायज काम भी नहीं हो पाते हैं। छोटे-छोटे कामों को लेकर गरीब आदमी सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते रहते हैं। वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं। खराब अर्थव्यवस्था के चलते लोगों की जेब में पैसा नहीं है। हर कॉलोनी में पढ़े-लिखे लोगों की फौज देखने को मिल जाएगी लेकिन नौकरी नहीं है। नौजवान कुंठा व निराशा का शिकार हो रहे हैं। राशन कार्ड कटने से गरीब आदमी बेहद व्यथित है। बुढ़ापा पेंशन कटने से बुजुर्ग पीड़ा में हैं। गरीब जनता की व्यथा सुनने वाला कोई नहीं है। बल्लभगढ़ विधानसभा में पीने का पानी बहुत बड़ा मुद्दा है लेकिन इस समस्या को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है। लोग खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। हर तरफ कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं। नगर निगम को घोटाले करने से फुर्सत नहीं है। कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। लोगों का विश्वास सरकार से उठ चुका है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को लेकर हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक की हम इस सरकार को जड़ से ना उखाड़ दे।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय अरोड़ा, अश्वनी कौशिक, राजेंद्र चौहान, सोनू शर्मा, शिव कुमार भाटी, राजपाल, देवेंद्र त्यागी, सुखी यादव, विनोद वशिष्ठ, विजेंद्र सिंह, राव धर्मपाल, परवीन लोहिया, गजेंद्र सिंह अंकित, बालमोहन, कमला, सुमति बिट्टू, सुरेंद्र कटारिया, संजय सोलंकी, पप्पू गोपाल बहल, ओमवीर, काले सिंह, राजू, शशि शर्मा, मनोहर, सिराजुद्दीन, कालिका, अभय झा, आसाराम व सुधीर सिंह उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
error: Content is protected !!